कानपुर

Holi Special Train: कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, मुंबई का सफर होगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 12:47 PM IST

Holi Special Train: होली पर घर जाने का प्लान है तो रेलवे ने आपके को बड़ी राहत दी है। गोरखपुर से मुंबई के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। यह ट्रेन राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत यूपी के कई जिलों से होकर जाएगी। इस ट्रेन का कई स्टेशन पर ठहराव भी होगा। इस ट्रेन के चलने से यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे।

Image

कानपुर से होकर चलेगी गोरखपुर-एलटीटी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
  • लखनऊ और कानपुर के अलावा कई स्टेशनों से होकर जाएगी यह ट्रेन
  • होली पर घर आने वाले यात्रियों के लिए होगी राहत

Holi Special Train: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार से पहले घर आने वाले लोगों को खुशियों के रंग में रंगने का मौका दिया है। होली के पर्व पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। गोरखपुर से मुबंई के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02541/02542 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल गोरखपुर से तीन और 10 मार्च को संचालित की जाएगी। जबकि, मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यह ट्रेन पांच और 12 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। लखनऊ और कानपुर होते हुए यह ट्रेन चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इस गाड़ी में एसी थ्री टियर के 14, एसी सेकेंड क्लास के चार कोच समेत कुल 20 कोच लगाए हैं। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग हो रही है।

होली स्पेशल से संचालन से मिलेगी बड़ी राहत

होली पर घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का फैसला लिया है। गोरखपुर-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन के संचालन से होली का त्योहार मनाने के लिए घर आने की जद्दोजहद में जुटे कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन रात 20.55 बजे चलेगी। खलीलाबाद से 21.33 बजे रवाना होगा। इसके बाद बस्ती से 22.03 बजे, गोंडा से रात 11 बजकर 20 मिनट पर, अगले दिन बादशाहनगर से 01.43 बजे, लखनऊ के ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से तड़के 04.15 बजे, भरवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रागौल से 06.25 बजे चलेगी। इसके बाद चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे चलेगी। कटनी से 13.45 बजे और जबलपुर से 4.15 बजे संचालित होगी। इटारसी से रात 8.05 बजे, तीसरे दिन भुसावल से 12.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे और कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सुबह 07.25 बजे पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन रवाना होने का समय

मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यह गाड़ी रात 12.45 बजे छूटेगी। कल्यान से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 12.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे और चित्रकूट धाम से 12.42 बजे चलेगी। बांदा से दोपहर 2.05 बजे, रागौल से 2.45 बजे, भरवा सुमेरपुर से 3.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 5.50 बजे, लखनऊ के ऐशबाग से 7.25 बजे, बादशाहनगर से 7.47 बजे, गोंडा से 9.55 बजे, बस्ती से 11.10 बजे और खलीलाबाद से 23.35 बजे छूटेगा। तीसरे दिन गोरखपुर रात 12.30 बजे पहुंचेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article