कानपुर

Kanpur Cabin Cafes: पांच प्राइवेट केबिन कैफे, वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ यहां बिताए सकते हैं क्वालिटी टाइम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 01:29 PM IST

Best Private Places for Couples in Kanpur: प्यार का महीना चल रहा है। दुनियाभर के कपल इस माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ताकी वो अपने क्रश या पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकें। वैसे तो फरवरी को प्यार का माह कहा जाता है, क्योंकि इस माह में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। आइए आपको कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे की जानकारी देते हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी शोर-शराबे के टाइम बिता सकते हैं।

Image

कानपुर के प्राइवेट केबिन कैफे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन वीक का कपल को रहता है बेसब्री से इंतजार
  • कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे के बारे में जानिए
  • इन कैफों में अपने पार्टनर के साथ बिना किसी शोर-शराबे के बिता सकते हैं टाइम


Best Private Places for Couples in Kanpur: प्यार का माह चल रहा है, दुनियाभर के लोग अपने क्रश और पार्टनर को अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास दिन होता है। इस दिन कपल डेट पर जाते हैं, अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में जाते हैं। कपल्स के लिए कानपुर में बहुत सारी रोमांटिक जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पलों को सुनहरी यादों में संजों सकते हैं। आज हम आपको कानपुर के बेस्ट प्राइवेट कैबिन कैफे के बारे में जानकारी देते हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सूकुन के पल बिता सकते हैं।

कानपुर का लिटिल शेफ

लिटिल शेफ कानपुर का काफी मशहूर कैफे है। लिटिल शेफ में अत्यधिक स्वादिष्ट भोजन और उत्कृष्ट सेवाएं आपको काफी पसंद आएंगी। यह रेस्टोरेंट अपनी जरूरतों को पूरा करने का मौका देता है। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

कानपुर का अंतरंग

कानपुर का अंतरंग लंच और डिनर के लिए बेस्ट हो सकता है। यहां आप अपने हिसाब से पार्टी कर सकते हैं। वेज और नॉनवेज में कई स्पेशल डिशेस आपको यहां मिलेंगी जो आपको काफी पसंद आएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आएंगे तो यह कैफे आपको खूब पसंद आएगा।

कानपुर का चुंग फा

कानपुर का चुंग फा प्राइवेट कैबिन कैफे एशियाई और चाइनीज व्यंजनों के लिए मशहूर है। चुंग फा बहुत शानदार कैफे है। यह नॉर्मल कैफे में नहीं गिन जाता। कैफे में व्यंजनों की कई सारी वैराईटीज मिलेंगी। एशियाई, थाई और चाइनीज व्यंजनों में आपको वेज और नॉन वेज के कई ऑपशन मिल जाएंगे।

कॉनपोर 1857

कॉनपोर 1857 कैफे अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। कॉनपोर 1857 उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। वैलेंटाइन पर आप पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

वाटरसाइड

कानपुर में जब सबसे बेस्ट रेस्टोरेंट या कैफे चुनने की बात आती है तो आप वाटरसाइड का चुनाव कर सकते हैं। वाटरसाइड कैफे में आप उदास मन से भी पहुंचेंगे तो भी आपका मन खुश हो जाएगा। यहां का माहौल ही ऐसा रहता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article