कानपुर

Kanpur के हैलट हॉस्पिटल से संदिग्ध गिरफ्तार, 150 कारतूस-पिस्टल के साथ मिलीं ये चीजें; पुलिस अलर्ट

यूपी के कानपुर स्थित सबसे बड़े अस्पताल हैलट से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसके पास से पुलिस को 150 अवैध कारतूस समेत कई संदिग्ध चीजें मिली हैं।

Image

हैलट हॉस्पिटल कानपुर से संदिग्ध गिरफ्तार

कानपुर : पहलगाम अटैक के एक दिन बाद यानी बुधवार की दोपहर कानपुर के लाला लाजपत राय (हैलट हॉस्पिटल) के जच्चा बच्चा वार्ड से एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 150 कारतूस और पिस्टल बरामद हुई है। इस बात की सूचना लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, उसके पास से सोने के बिस्किट भी मिले है। बताया जा रहा है कि मरीज के तीमारदारों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही जांच की गई। पुलिस पूछताछ कर जांच कर रही और अलर्ट जारी कर दिया है।

पीएम का दौर रद्द

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कानपुर में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की और वारदात में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को होने वाला कानपुर का दौरा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विभिन्न जिलों में अपने तमाम कार्यक्रम निरस्त कर दिये।

कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत निर्मित मार्ग तथा कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था लेकिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हुए सूरतेहाल को देखते हुए उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट और उच्च अधिकारियों को आधिकारिक सूचना दे दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुबीर लाल ने फोन पर बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी को अपने कानपुर दौरे के दौरान चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक सात किलोमीटर इलाके में फैली दूसरे चरण की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के साथ-साथ 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें