Indian Railways: उत्तर मध्य रेलवे ने डोर-टू-डोर रेल पोस्ट गति-शक्ति एक्सप्रेस सेवा शुरू की है। रेल पोस्ट गति-शक्ति एक्सप्रेस सेवा के जरिए अब ग्राहकों द्वारा बुक किए पार्सल को डोर-टू-डोर पिक-अप और डिलीवरी किया जाएगा। इस सेवा के संचालन से ग्राहकों को अब ट्रेन से अपना सामान भेजने और उसे प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डोर-टू-डोर रेल पोस्ट गति-शक्ति एक्सप्रेस सेवा के लिए भारतीय रेलवे और भारतीय डाक साथ में मिलकर काम करेंगे। सेवा के जरिए डाक विभाग के कर्मचारी ही ग्राहक के घर जाकर पार्सल कलेक्ट करेंगे और ग्राहक के घर उसकी डिलीवरी भी करेंगे।
दरअसल, 26 जनवरी से रेलवे और डाक विभाग पार्सल पैकेट की बुकिंग कराने वालों को नई सहूलियत देने जा रहा है। अब कोई भी व्यक्ति अपने माल की बुकिंग का फोन करेगा तो डाक विभाग घर से माल पिक करने के बाद तय स्थान पर भेज देगा।
