Indian Railway: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कानपुर के पनकी में रिवर्स शताब्दी समेत 18 ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे स्टेशन को योजना के तहत संवारा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में पनकीधाम रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने कापनपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के बाद यहां जोधपुर-हावड़ा, कानपुर शताब्दी समेत 18 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का खाका तैयार कर लिया है। रेलवे का मानना है कि इन सभी ट्रेनों का ठहराव पनकी में होने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का 20 फीसदी यात्री लोड कम हो जाएगा।
