कानपुर

कानपुर में अब एप बताएगा कितनी देर में आएगी आपके रूट की ई-बस, टिकट भी हो सकेंगे बुक, अगले माह होगी लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 01:48 PM IST

Kanpur E Bus: कानपुर में अब इलेक्ट्रिक सिटी बसों की मौजूदा स्थिति बताने वाला एप फरवरी में लॉन्च होगा। ई- बस प्रबंधन इस एप को तैयार करा रहा है। एप से यात्रियों को जानकारी मिलेगा कि उस रूट की बस कहां है और उनके ठहराव केंद्र पर कितनी देर में पहुंचेगी। बस जीपीएस लैस होने से यह सुविधा एप में मिलेगी।

Image

कानपुर में एप बताएगा कौन से चौराहे पर आएगी ई-बस

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में ई-बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • अब एप से मिलेगी ई-बस की पल-पल की जानकारी
  • फरवरी में लॉन्च होगा बसों की मौजूदा स्थिति बताने वाला एप

Kanpur E Bus: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के कई रूटों पर चल रही इलेक्ट्रिक एसी बसों के पल-पल की जानकारी अब यात्री को मिलेगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड प्रबंधन एक एप तैयार करा रहा है। फरवरी में एप की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। कानपुर शहर में रोजाना 18 से 20 हजार यात्री ई-बसों से सफर करते हैं। इन यात्रियों को पता चल जाएगा कि उस रूट की बस कहां पहुंच गई है और संबंधित चौराहे पर कितनी देर में आ जाएगी। ई-बसों में जीपीएस लगा होने से यह सुविधा मिलेगी।

यात्रियों की शिकायत थी कि ई-बस का इंतजार करते टाइम यह नहीं पता होता है कि उनकी बस कहां है और कब आएगी। ई-बस सेवा के प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि एप लगभग तैयार है। फरवरी में इस एप को लांच कर दिया जाएगा।

एप से मिलेगी एमएसटी की भी सुविधा

एप से यात्री एमएसटी और टिकट भी बुक कर सकेंगे। यात्री अपनी कोई शिकायत और सुझाव भी एप से दे सकते हैं। बसों में किसी कमी की फोटो भी एप के जरिये अपलोड हो जाएगी। ई-बस सेवा के प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि एप लगभग बनकर तैयार है। फरवरी में इसे लॉन्च किया जाएगा। यात्री एप के माध्यम से एमएसटी बनवा सकेंगे, साथ ही टिकट भी बुक करा सकते हैं। इसके अलावा कोई शिकायत और सुझाव भी एस के माध्यम से यात्री दे सकेंगे। अहिरवां संजीव नगर स्थित ई-बस के डिपो में बने कंट्रोल रूम में सभी जानकारी मिल जाएंगी। शिकायतों का समय रहते निदान होगा तो यात्रियों के सुझाव के माध्यम से फैसले लिए जा सकेंगे।

घाटे के कारण दो रूटों की 10-ई बसें बंद

दूसरी ओर, कानपुर में कम यात्रियों के सफर करने से दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन ई-बस प्रबंधन ने बंद कर दिया है। यहां की बसें अब दूसरे रूटों पर चला रही हैं। इसके साथ ही दो और रूटों की बसें भी बदलने की तैयारी की जा रही हैं। इसका सर्वे ई-बस प्रबंधन करा रहा है। आपको बता दें कि चकेरी से टाटमिल होकर जीटी रोड, चिड़ियाघर होते हुए गंगा बैराज तक चलने वाली पांच बसों को बंद किया गया है। यहां की बसों को अब रनियां तक शुरू किया गया है। यह बसें फजलगंज होते हुए रनियां जा रही हैं। दूसरी रूट की चकेरी से नौबस्ता, यशोदानगर होते हुए पनकी पड़ाव तक जाने वाली पांच ई-बसों को भी बंद कर दिया गया है। इन बसों का संचालन रामादेवी, नौबस्ता, रमईपुर और साढ़ रूट पर चल रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article