कानपुर

Critical Care Unit: कानपुर हैलट के बाद अब यहां बनेगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, चार लाख मरीजों को फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:32 PM IST

Critical Care Unit: कानपुर जिले में स्थित कांशीराम अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगी। 30 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 14 करोड़ के हाईटेक उपकरण खरीदे जाएंगे। एनएचएम से 44 करोड़ रुपये की फंडिंग होगी। इसके लिए प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। आईसीयू, पीआईसीयू के साथ दो मॉड्यूलर ओटी भी यहां बनाई जाएंगी।

Image

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट

KEY HIGHLIGHTS
  • अब कानपुर के कांशीराम अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट
  • 30 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का किया जाएगा निर्माण
  • खरीदे जाएंगे 14 करोड़ के हाईटेक उपकरण

Critical Care Unit: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गंभीर मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब सरकार ने कानपुर शहर को एक और तोहफा दिया है। कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के बाद अब कांशीराम अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसमें 100 बेड की हाईटेक यूनिट बनाई जाएगी। क्रिटिकल यूनिट से कानपुर के चकेरी की चार लाख की आबादी के साथ हाईवे पर होने वाले हादसों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से 44 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई है। 100 बेड की हाईटेक यूनिट के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को ठेका दिया गया है।

यानि राजकीय निर्माण निगम इसका निर्माण करेगी। पहली बार क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीयू के साथ पीआईसीयू भी बनाया जाएगा। साथ ही दो मॉड्यूलर ओटी का भी निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

14 करोड़ से खरीदे जाएंगे हाईटेक उपकरण

इसके अलावा 14 करोड़ से हाईटेक उपकरण की खरीद की जाएगी। पिछले वर्ष एनएचएआई और राजमार्ग मंत्रालय की टीम ने हाईवे का सर्वे किया था, साथ ही चकेरी में भी क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की रिपोर्ट सौंपी थी, ताकि लखनऊ हाईवे, एक्सप्रेस-वे और कोखराज-इटावा हाईवे पर हादसों के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा सकें। इससे पहले हैलट में सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई के पास क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को कानपुर में पहली यूनिट दी गई है।

44 करोड़ रुपये की फंडिंग एनएचएम से होगी

सीएमओ डॉ.आलोक रंजन के अनुसार, क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए कांशीराम अस्पताल को मुफीद माना गया है। इसलिए राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गई है। यूनिट के स्टाफ के लिए पहले ही प्रस्ताव किया जा चुका है। 30 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एनएचएम से 44 करोड़ रुपये की फंडिंग होगी। आपको बता दें कि कानपुर के हैलट अस्पताल में जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई के पास तीन मंजिला नई यूनिट का 33 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। यूनिट में मेडिसिन, गायनी, नेफ्रो, यूरो, गैस्ट्रो, आर्थो और एंडोक्राइनालाजी विभाग बनेंगे। प्रोजेक्ट के लिए एनएचएम के तहत धनराशि का भी प्रावधान किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article