Kanpur Picnic Spot: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अब पर्यटकों के लिए एक और नया पिकनिक स्पॉट बनेगा। दरअसल, पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का अवसर मुहैया कराने के लिए कानपुर वन विभाग नई कवायद करने जा रहा है। इसके मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बिल्हौर के पास स्थित जैसरमऊ में लगभग दो हेक्टेयर में बनी झील के वेटलैंड को पिकनिक स्पॉट के तौर पर तैयार करने की कवायद है। यहां लोगों को न सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए प्राकृतिक जगह मिलेगी, बल्कि यहां उन्हें देश विदेश से आने वाले पक्षी भी दिखाई देंगे।
वहीं, यहां आने वाले पक्षियों की जानकारी दर्ज करना भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही झील और उसके आसपास की चिह्नित जमीन को नापने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
