कानपुर

Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मेडिकल छात्र की मौत, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Kanpur News: कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थियों में एमबीबीएस छात्र का शव बेसमेंट में मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Image

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मेडिकल छात्र की मौत

Photo : iStock

Kanpur News: कानपुर, उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज से एक छात्र की मौत की खबर सामने आई है। इस छात्र की मृत्यु संदिग्ध परिस्थियों में हुई है, जिस कारण आशंका है कि कहीं ये हत्या तो नहीं है। इस मामले की पूरी जांच करने के लिए पुलिस ने शव को फोरेंसिक टीम को सौंप दिया है और मृतक छात्र के साथ रहने वाले सभी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

मेडिकल के इस छात्र का शव रविवार की सुबह ओल्ड बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट में मिली। शव लहूलुहान स्थिति मे था, जिससे शक और बढ़ रहा है। इस छात्र की पहचान कर ली गई है और छात्र का नाम साहिल बताया जा रहा है। छात्र की उम्र 24 साल की थी और ये एमबीबीएस के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था। जानकारी के मुताबिक छात्र मथुरा आशा मंडी क्षेत्र का निवासी है और कानपुर मेडिकल कॉलेज में कमरा नंबर 127 में रहता था।

बेसमेंट में मिली छात्र का शव

मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट में सुबह गार्ड जब लाइट बंद करने पहुंचा तो उसे एक छात्र का शव दिखा। शव को देखते हुए गार्ड ने वार्डन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी सूचित किया गया है। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डीसीपी विजय ढुल के साथ एसीपी और भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाया गया है।

बेस्टमेंट मिले शव को फोरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक छात्र के रूम पार्टनर और हॉस्टल के सभी गार्ड से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को पता लगा कि जिस जगह से शव बरामद किया गया है वहां रात में खाने और शराब की पार्टी हुई थी।

हॉस्टल में फैली अफरा तफरी

मेडिकल छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे हॉस्टल में अफरा तफरी फैल गई है। पुलिस ने साहिल परिवार को सूचना दे दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र की मौत के बाद पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। सबूत इकट्ठा करने में फोरेंसिक टीम की सहायता ली जा रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही लोगों से पूछताछ भी तर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article