कानपुर

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: कानपुर में कितने बजे निकलेगा चांद, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर कानपुर में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Image

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Kanpur: अपने पति की दीर्घायु के लिए सभी विवाहित महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखे हैं। हिन्‍दू धर्म में इस निर्जला व्रत का काफी महत्‍व माना जाता है। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाएं वैसे तो कई प्रकार के व्रत रखती हैं, लेकिन करवा चौथ का स्‍थान का काफी ऊपर और विशेष होता है। इस दिन करवा माता का व्रत रखने वाली महिलाएं घर की छत या बालकनी पर चांद के दीदार का इंतजार करती हैं। गौरतलब है कि, ये पर्व भी निर्जला उपवास रखने वाले त्‍योहारों में से ही एक है। जिसमें पत्नियां दिनभर बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं।

हालांकि रात में चांद के दीदार के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। बता दें कि ये व्रत प्रतिवर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस बार कानपुर शहर में आपको चंद्रदेव के दर्शन रात 8 बजकर 8 मिनट पर हो जाएंगे।

बाजारों में भीड़

करवा चौथ को देखते हुए कानपुर शहर के सभी बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। नवीन मार्केट, शिवाला, पीरोड, सीसामऊ और बिरहाना रोड में महिलाएं खरीदारी करते हुए दिखाई दीं। वहीं, शिवाला बाजार व नवीन मार्केट में पहली बार करवा चौथ मनाने को उत्‍सुक महिलाएं मेहंदी लगवाते हुए भी दिखीं।

चांद निकलते ही करें ये काम

  • करवा चौथ पर चंद्रोदय होते ही महिलाओं को पूजा के लिए थाली में छलनी, अर्घ्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिष्‍ठान्‍न हो।
  • चंद्रमा के सामने नतमस्‍तक होकर अर्घ्‍य दें और तत्‍पश्‍चात चंदन, अक्षत, फूल, रोली और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं।
  • चंद्रदेव के दर्शन के बाद थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दें फिर उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें।
यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर आपके शहर में कब होगा चांद का दीदार, जानिए चंद्रोदय का समय

बन रहे दो दुर्लभ संयोग

इस साल का करवा चौथ काफी खास है क्‍योंकि, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। जिसके बाद शिव योग, बुधादित्‍य योग, मंगलादित्‍य योग भी बनेंगे। इन योग का लाभ कई राशियों के जातकों को मिलेगा।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article