Karwa Chauth 2023: आपके शहर में आज क्‍या है सोने-चांदी का भाव, पत्‍नी को गिफ्ट देने से पहले जरूर जानें

Karwa Chauth 2023 Gold Silver Price: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। पत्‍नी को गिफ्ट देने से पहले आप अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव जरूर जान लें।

Karwa Chauth 2023 Gold Silver Price: करवा चौथ के पर्व पर आज पत्नियों ने व्रत रखा हुआ है। चांद निकलने में अब कुछ ही घंटे शेष है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्‍नी को सरप्राइज या गिफ्ट में ज्‍वैलरी देना चाहते हैं तो ये खबर आपको बहुत काम की है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपको आपके ही शहर में सोने चांदी के भाव के बारे में बताएंगे। उससे पहले हम बता दें कि, इस बार करवा चौथ के पर्व पर कई जुलरी ब्रांड ग्राहकों के लिए स्‍पेशल ऑफर्स भी लेकर आए हैं। आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको जल्‍द से जल्‍द से अपने नजदीकी स्‍टोर या सर्राफा बाजार जाना होगा।

क्‍या है सोने-चांदी का ताजा भाव

bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 56,018 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चांदी के रेट की बात करें तो एक किलो चांदी का रेट 71,620 रुपये है।

End of Feed