Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: लखनऊ में कितने बजे निकलेगा चांद, पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर लखनऊ में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Lucknow: सनातन धर्म में शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ एक बहुत ही पवित्र व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं और दीपक जलाकर पूजा करती हैं। हालांकि इस व्रत को जारी रखने के लिए महिलाओं को काफी नियमों का पालन भी करना होता है। हिंदू पंचांग की मानें तो ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ता है। ये खास पर्व आज ही मनाया जा रहा है। करवाचौथ के व्रत में महिलाओं को चंद्रमा की पूजा करना अनिवार्य होता है। इसलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि बुधवार को लखनऊ में चांद किस समय दिखेगा।

कब है समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज लखनऊ मेंं करवा चौथ का समय शाम 5:36 से शुरू होकर शाम 6:54 तक का है। खास बात है कि, करवा चौथ पर करवा माता के साथ महादेव, माता पार्वती और दोनों के पुत्र यानी भगवान गणेश और स्‍वामी कार्तिकेय का पूजन किया जाता है।

कब दिखेगा चांद

आज यूपी की राजधानी लखनऊ में चांद 8 बजकर 5 मिनट पर दिखेगा तो वहीं, कानपुर शहर में 8 बजकर 8 मिनट पर दिखेगा। कहा जा रहा है कि, आसपास के जनपदों में भी दो-तीन मिनट के अंतराल में चंद्रोदय होगा।

End of Feed