कानपुर

Kanpur Tannery: बसंत पंचमी के स्नान के लिए 26 जनवरी तक बंद रहेंगी टेनरियां, जानिए क्यों?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:34 PM IST

Kanpur Tannery: कानपुर नगर में टेनरियां और गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योग 26 जनवरी तक बंद रहेंगे। बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान के लिए कानपुर की 402 टेनरियां और 230 फैक्ट्रियों को चार दिन के लिए बंद किया गया है। इनकी निगरानी के लिए आठ टीमें बनाई हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाली इकाई के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Image

कानपुर की टेनरियों और फैक्ट्रिया चार दिन के लिए बंद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टेनरियां और गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योग 26 जनवरी तक बंद
  • कानपुर की 402 टेनरियां और 230 फैक्ट्रियों को चार दिन के लिए बंद
  • आदेश का उल्लंघन करने वाली इकाई के खिलाफ होगी कार्रवाई

Kanpur Tannery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में टेनरियां और जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां 26 जनवरी तक बंद कर दी गईं है। बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान के लिए कानपुर की 402 टेनरियां और 230 फैक्ट्रियों को चार दिन के लिए बंद किया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने यह निर्देश जारी किया है। 23 से 26 जनवरी तक टेनरियों और फैक्ट्रियों में काम नहीं होगा। टेनरियों और फैक्ट्रियों की निगरानी करने के लिए आठ टीमों का भी गठन किया गया है। आठ मजिस्ट्रेट की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। दरअसल, वसंत पंचमी पर प्रयागराज में होने वाले स्नान को देखते हुए रविवार रात 12 बजे से कानपुर शहर की सभी टेनरियां और जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों को बंद किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा के अनुसार, आदेश और रोस्टर दोनों ही जारी कर दिए गए हैं। जाजमऊ, दादानगर, पनकी, पांडु नदी के आसपास समेत अन्य जगह चल रहीं टेनरियां और इंडस्ट्रियों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा गीला और सूखा टेनरियों में किसी भी तरह का कार्य नहीं होगा।

आदेश का उल्लंघन करने वाली इकाई के खिलाफ होगी कार्रवाई

बंदी की निगरानी के लिए जिलास्तर पर नौ टीमों का गठन भी किया गया है। सभी एसीएम के नेतृत्व में प्रदूषण बोर्ड, जल निगम, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमें छापेमारी करके जांच करेंगी। छापेमारी के दौरान आदेश का उल्लंघन करने वाली इकाई के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अगर कोई टेनरी चलती मिली तो बिजली काटकर उसे सील किया जाएगा। चार दिन तक उद्यमी टेनरी और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां न चलाएं। गंगा स्नान के कारण से कानपुर की करीब 400 से ज्यादा टेनरियां और तीन सौ से ज्यादा उद्योगों पर पूरी तरह से असर पड़ेगा।

महाशिवरात्रि के स्नान के लिए बंद रहेंगी टेनरियां

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अगर किसी भी जगह गंगा में गंदगी गिरई, तो उस उद्योग को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि स्नान पर्व को देखते हुए तिथि से तीन दिन पहले ही कानपुर में उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा। माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए दो से पांच फरवरी और महाशिवरात्रि के स्नान के लिए 15 से 18 फरवरी तक टेनरियां और जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article