कानपुर

Kanpur News: मोतीझील के कारगिल पार्क में एक नवंबर से लीजिए बोटिंग का मजा, मिलेगा बहुत कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 11:30 PM IST

Kanpur News: कानपुर के प्रसिद्ध कारगिल पार्क मोतीझील में अब लोग टहलने व घूमने के साथ बोटिंग का भी आनंद ले सकेंगे। यहां पर एक नवंबर पर नगर निगम पीपीपी मॉडल पर बोटिंग शुरू करने जा रहा है। इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है।

Image

कारगिल पार्क का झील ओर किनारे पर बना सिंथेटिक ट्रैक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निगम पीपीपी मॉडल पर यहां करा रहा है बोटिंग
  • झील के चारो तरफ बनाया गया है 1.8 किलोमीटर ट्रैक
  • झील में चलेगी 10 पैडल वोट, दो शिकारा, एक मोटर बोट

कानपुर वालों के लिए खुशखबरी है। शहर के प्रसिद्ध कारगिल पार्क मोतीझील में अब शहर के लोग टहलने व घूमने के साथ बोटिंग का भी आनंद ले सकेंगे। कानपुर नगर निगम ने यहां पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बोटिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। बोटिंग के लिए अधिकृति की गई कंपनी द्वारा इसका ट्राइल शुरू कर दिया गया है। लोग यहां पर एक नवंबर से बोटिंग का मजा ले सकेंगे। हालांकि बोटिंग के टाइमिंग को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से कारगिल पार्क का सुंदरीकरण कराया है। झील के चारो तरफ 1.8 किलोमीटर लंबे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराया गया है। साथ ही ट्रैक के दोनों तरफ कई तरह के पेड़-पौधे ओर फूल भी लगाए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कारगिल पार्क को शहर का टॉप पिकनिक स्‍पॉट बनाने की कोशिश की जा रही है। यहां पर सुंदरीकरण से जुड़े लगभग सभी कार्य पूरे हो गए हैं। कुछ कार्य बचे हैं, उन्‍हें भी जल्‍द पूरा कर लिया जाएगा।

दिवाली के बाद शुल्‍क और टाइमिंग की घोषणा

निगम अधिकारियों ने बताया कि, इसी साल इस झील को सुखाकर इसे साफ कराने के साथ गहरा किया गया था। अब इस झील की गहराई 4 मीटर तक है, जिसकी वजह से यहां पर पानी कम होने पर भी आराम से बोटिंग की जा सकती है। यहां पीपीपी मॉडल से बोटिंग की जिम्मेदारी मणिकर्णिका वाटर स्पोर्ट्स कपंनी को दी गई है। कंपनी के मैनेजर सत्यम दुबे ने बताया कि, यहां के झील में 10 पैडल वोट, दो शिकारा, एक मोटर बोट चलाई जाएगी। इनका ट्रायल किया जा रहा है, एक नवंबर से इसे जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। बोटिंग के लिए लगने वाले शुल्‍क और टाइमिंग की घोषणा दिवाली के बाद की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article