कानपुर

Kanpur News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, OTS के साथ छुट्टी में भी जमा होंगे बिल

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को बिल में ओटीएस छूट के साथ अब अवकाश के दिन भी बिल जमा करने का कर्मचारियों को निर्देश दिया है।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

कानपुर : यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के राहत भरी खबर है। ओटीएस में छूट के बाद अब छुट्‌टी के दिन भी विद्युत विभाग के काउंटरों पर विद्युत बिल की राशि जमा की जा सकेगी। प्रदेश स्तर से आए दिशा निर्देश के बाद अवकाश के दिनों में भी लोग बिजली बिल जमा कर सकेंगे, जिससे न केवल लंबी लंबी कतारों से लोगों को राहत मिलेगी। वरन कर्मचारी वर्ग भी छुट्‌टी के दिनों का लाभ उठाते हुए विद्युत बिल जमा करेंगे। इतना ही नहीं लापरवाही करने वाले विद्युत कर्मियों पर पॉवर कॉरपोरेशन ने कार्रवाई की बात कही है।

कानपुर क्षेत्र की समीक्षा

दक्षिणांचल डिस्काम के बांदा एवं कानपुर क्षेत्र की समीक्षा में आज अध्यक्ष ने चिन्हित वितरण एवं परीक्षक खण्ड के अधिशाषी अभियन्ताओं से ओटीएस बिजली बिल वसूली तथा मीटर स्थापना के सन्दर्भ में विस्तृत पूछताछ की। इस बैठक में यूपी पॉवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, दक्षिणांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक अमित किशोर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लापरवाही पर कार्रवाई

चेयरमैन ने कहा है कि ओटीएस के माध्यम से हर बकायेदार विद्युत राजस्व जमा करें, इसके लिये प्रयास होना चाहिए। इसके लिये फोन घुमाओ अभियान से लेकर कैम्प लगाना, लाउडस्पीकर सहित विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करनें से लेकर सभी प्रयास किए जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि हमें आईडीएफ पूरी तरह खत्म करना है। इसके लिये हर स्तर पर व्यापक प्रयास होना चाहिए। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ओटीएस में छूट

उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाना है इसके लिये जरूरी है कि जितनी बिजली दे उतना बिजली बिल वसूलें। उपभोक्ताओं की सुविधा एवं बकाया राजस्व वसूलने के उद्देश्य से ओटीएस आदि योजनाएं लाई जाती है। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

आज जिन आठ अधिशासी अभियन्ताओं को लापरवाही के लिय चेतावनी दी गई है, उसमें सैफई तृतीय, ईडीडी राठ, हमीरपुर, कन्नौज, कायमगंज, इटावा, फर्रुखाबाद तथा तृतीय महोबा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!