कानपुर

Kanpur News: अच्छी खबर! कानपुर में गंगा बैराज से सरैया क्रॉसिंग के बीच सड़क होगी फोरलेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 02:22 PM IST

Kanpur Four Lane Road: कानपुर में गंगा बैराज से सरैया क्रॉसिंग के बीच दो लेन की सड़क को फोर लेन करने का काम शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए काम आवंटित कर दिया है। इसमें करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क तीन माह में तैयार करने का प्लान है।

Image

कानपुर में यह सड़क होगी फोरलेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में बैराज से सरैया क्रॉसिंग के बीच फोरलेन होगी सड़क
  • चार करोड़ रुपये से एक किमी सड़क होगी चौड़ी
  • तीन माह में सड़क का काम तैयार करने का प्लान

Kanpur Four Lane Road: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गंगा बैराज से सरैया क्रॉसिंग के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गंगा बैराज से सरैया क्रॉसिंग के बीच दो लेन की सड़क को फोर लेन करने का कार्य शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए कार्य आवंटित कर दिया है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तीन माह में सड़क तैयार करने का प्लान है। यह सकड़ बन जाने से सरैया क्रॉसिंग पार कर बैराज के रास्ते आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अगले साल मार्च तक ट्रांस गंगा सिटी के विकास कार्यों को पूरा कर नए आवंटियों को रिझाने में जुटे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को भी इससे सहूलियत मिलेगी। यूपीसीडा की ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के आने के बाद से इस रोड पर ट्रैफिक लोड बढ़ना शुरू हो गया था।

सड़क को चौड़ा करने के लिए कवायद शुरू

ऐसे में सिंचाई विभाग ने इस सड़क को चौड़ा करने के लिए कवायद शुरू की है। अधिशासी अभियंता बैराज निर्माण खंड दो पंकज गौतम ने बताया कि, चौड़ीकरण का काम आवंटित कर दिया गया है। इसकी नियमित निगरानी कर समय से काम पूरा कराया जाएगा। दूसरी ओर, कानपुर से शुक्लागंज होकर उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी अच्छी खबर है। जल्द ही कानपुर के सरसैया घाट के पास से गंगा नदी पर एक और गंगा पुल बनने का काम शुरू होगा। इसकी कवायद शुरू भी हो गई है। बीते साल 8 दिसंबर को उन्नाव पीडब्ल्यूडी की टीम ने आरसीसी सड़क की खुदाई कर चार सैंपल भी लिए थे।

सरसैया घाट के पास से गंगा नदी पर एक और पुल बनाने का प्लान

सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसमें सड़क की मजबूती, वाहनों का लोड सहने की क्षमता समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जाएगी। शासन की तरफ से कानपुर के सरसैया घाट के पास से गंगा नदी पर एक और पुल बनाने का प्लान है। इसके लिए पश्चिमी गंगाघाट इलाके की मिश्रा कॉलोनी से लेकर गंगाघाट रेलवे स्टेशन रोड और नवीन गंगा पुल ढाल तक नापजोख का काम हो चुका है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article