कानपुर

Kanpur-Hyderabad Flight: कानपुर से हैदराबाद सीधी फ्लाइट, सप्ताह में 4 दिन यात्रा का लें मजा; किराया सिर्फ इतना

Kanpur-Hyderabad Flight: कानपुर से अब एक और नए शहर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। अब यहां से चार शहरों के लिए यात्रा सुगम होगी। यह सुविधा सप्ताह में चार दिन मिलेगी। आइये जानते हैं कब से टिकट बुकिंग शुरू होगी और फ्लाइट्स की टाइमिंग क्या होगी?

Image

कानपुर-हैदराबाद हवाई सेवा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kanpur-Hyderabad Flight: यूपी के प्रमुख शहर कानपुर में हवाई सेवाओं का तेजी के साथ विस्तार किया जा रहा है। यहां से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का प्लान है। अब एक और नए शहर को उड़ान सेवा से जोड़ा गया है। नया टर्मिनल विकसित होने के बाद यहा से चौथे मेट्रो शहर के लिए फ्लाइट्स सेवा पक्की हो गई है। अभी तक तीन शहरों राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए उड़ान सुविधा मिल रही थी। लेकिन, 27 सितंबर से हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट्स मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल टिकट बुकिंग जारी है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, यह सेवा सप्ताह में चार दिन मिलेगी।

इन चार शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

दरअसल, पिछले साल मई महीने में नया टर्मिनल बनने के बाद शहर से हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू और दिल्ली के लिए फ्लाइट्स संचालित करने की डिमांड उठती रही है। विमानन कंपनी इंडिगो ने हैदराबाद के लिए अगस्त माह में उड़ान के लिए अप्रूवल ले लिया था। इस सेवा के शुरू होने से कानपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा। कानपुर देहात, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा इत्यादि जिले के लोग यहां से आसानी से फ्लाइट्स सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

टिकट बुकिंग शुरू

कानपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद रमेश अवस्थी (MP Ramesh Awsthi) के मुताबिक, 27 सितंबर से हैदराबाद के लिए उड़ान सुविधा मिलना है। अब संबंधित कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। अभी तक इंडिगो ही यहां से तीन उड़ान सुविधा दे रही है। यहां बेंगलुरु के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को उड़ान मिलती है। अथॉरिटी के मुताबिक, बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट मिलती रहेगी। सप्ताह के बाकी चार दिन हैदराबाद के लिए उड़ान संचालित होगी।

उड़ान का समय

  • लैंडिंग समय सुबह 11 बजे
  • टेक ऑफ का समय 11:30 बजे
हैदराबाद के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट मिलेगी। कानपुर से हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट के लिए यात्रियों को 4498 रुपये खर्च करने होंगे। दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 1 घंटे 40 मिनट होगी। नई दिल्ली के लिए 2 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट मिलेगी, जो करीब 6 घंटे का समय लेगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article