Kanpur Food Court: खानपान के शौकीन कानपुरियों के लिए गुड न्यूज है। इंदौर के 'छप्पन दुकान' और कोलकाता के 'मिष्टी हब' की तर्ज पर औद्योगिक नगरी कानपुर में भी फूड हब बनाया जाएगा। पालिका स्टेडियम और बृजेंद्र स्वरूप पार्क में स्मार्ट सिटी फंड से कानपुर फूड कोर्ट (केएफसी) का निर्माण कराया जाएगा। बेनाझावर के पास स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क और पालिका स्टेडियम के पास अप्रैल से 62 दुकानें शुरू हो जाएंगी। स्मार्ट सिटी के तहत शुरू होने वाली इस योजना की तैयारियों का निरीक्षण मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर और नगर आयुक्त शिवशरणमा जीएन ने किया। अधिकारियों ने बताया कि, शहर के लिए यह नया कॉन्सेप्ट है।
कानपुर में बनने वाले फूड कोर्ट में करीब 62 दुकानें बनाई जाएंगी। यहां एक ही जगह कानपुर के मशहूर फूड ज्वाइंट्स के खाने को लोग एंज्वॉय कर सकेंगे। हर दुकान पर लजीज व्यंजन मिलेगा। यहां 50 कारों और 100 बाइक के लिए पार्किंग की योजना भी बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर पार्किंग में वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
