कानपुर

Kanpur Famous Food Places: कानपुर आएं तो इन खाने पीने की छह जगहों पर जरूर जाएं, लजीज व्यंजनों का उठाएं आनंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 03:42 PM IST

Famous Food Places in Kanpur: कानपुर में खाने के लिए लजीज व्यंजनों की प्रसिद्ध दुकानें हैं। अगर आप कानपुर में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कानपुर के टेस्टी चाट या खस्ता कचौड़ी का आनंद जरूर लें। इनके अलावा भी कई ऐसे शानदार फूड प्लेसेज हैं जहां टेस्टी खाना मिलेगा।

Image

कानपुर में खाने के लिए हैं मशहूर फूड प्लेसेस

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में घूमने के साथ खाने पीने का है प्लान तो यहां जरूर जाएं
  • कानपुर शहर में खाने के लिए है बहुत कुछ खास
  • चटपटी चाट, खस्‍ता कचौड़ी का स्वाद नहीं भूल पाएंगे

Famous Food Places in Kanpur: उत्तर प्रदेश का कानपुर बहुत बड़ा शहर है। अगर आप कानपुर में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कानपुर में खाने के लिए कई ऐसे फैमस और स्वादिष्ट आइटम मिलते हैं, जिसका स्वाद बिल्कुल अलग है। यहां खाने के मामले में एक से बढ़कर एक लजीज व्‍यंजन मिलते हैं। चटपटी चाट हो या खस्‍ता कचौड़ी सभी डिशेज इतनी टेस्‍टी हैं कि यहां आने वाले चटकारे लगाकर इनका स्‍वाद लेते हैं। तो आइए जानते हैं कानपुर के उन फूड प्लेसेज के बारे में जहां बेहद लजीज व्यंजन मिलते हैं।

कानपुर के पहलवान जी का मट्ठा

अगर आप कानपुर में फूलबाग में जाएं तो यहां फेमस पहलवान जी के स्पेशल मट्ठे का स्वाद जरूर लें। यह कानपुर में काफी लोकप्रिय है। मट्ठे के अलावा यहां आपको ब्रेड पर मक्खन लगाकर भी दिया जाएगा, जो काफी टेस्टी होते हैं। पहलवान जी के मट्ठा की ऑनलाइन डिलीवरी भी होती है।

प्रसिद्ध हनुमान चाट भंडार

कानपुर में हनुमान चाट भंडार बहुत पॉपुलर है, यह कोचिंग हब काकादेव में है। यहां स्टूडेंट की भीड़ हमेशा देखने को मिलेगी। यहां मिलने वाले गोलगप्पे भी काफी मशहूर हैं। अगर आप काकादेव की तरफ जाएं तो यहां का स्वाद लेना न भूलें।

कानपुर का बृजवासी चाट वाला

कानपुर में गुमटी नंबर पांच और 80 फीट रोड के बीच में रामकृष्णन नगर है, यहां बृजवासी चाट वाला है। यहां के आलू धनिया, चाट और गोलगप्पे बेहद स्वादिष्ट और जायके वाले होते हैं। आपको यह बहुत पसंद आने वाले हैं।

कानपुर का साहू कचौड़ी वाला

कानपुर के लोगों का सुबह का नाश्ता अगर साहू कचौड़ी वाले के यहां नहीं होता है तो दिन अधूरा सा लगता है। आलू की स्पेशल मसाला भरी कचौड़ी और छोले की चटपटी सब्जी और सलाद के साथ कचौड़ी का स्वाद एकदम अलग होता है। गर्मा-गर्म स्पेशल कचौड़ियां लोगों को दीवाना बना देती हैं।

गोपाल के खस्ते को अनोखा स्वाद

खस्ते तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन कानपुर नरौना चौराहे स्थित गोपाल के स्पेशल भरवां खस्तों की बात ही अलग है। मैदा के बने छोटे-छोटे खस्तों में चटपटे आलू भरकर उसमें छोटे-छोटे दही बड़े भरे जाते हैं। इन्हें पुदीने, हरी मिर्च और खटाई की जायकेदार चटनी से भीगी हरी मिर्च के साथ खाते हैं तो मजा ही आ जाता है।

राजकुमार के छोले-भटूरे

चटपटे स्पेशल छोले-भटूरे खाने के लिए कानपुर वाले कचहरी रोड स्थित राजकुमार की दुकान पर ही पहुंचते हैं। तेज मसालेदार छोले खाकर स्वाद आ जाता है।छोले-भटूरे के साथ स्पेशल चटपटा आचार और सूखे आलू जायके बढ़ा देते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article