कानपुर

Driving License: कानपुर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत, अब यहां होगा डीएल टेस्ट और बायोमेट्रिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:17 PM IST

Biometric With Permanent DL Test: कानपुर में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बायोमेट्रिक की प्रक्रिया भी पनकी के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में बने ऑफिस में ही हो जाएगी। इसके लिए नई बिल्डिंग बननी शुरू हो गई है।

Image

डीएल बनवाने वाले आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के पनकी में ही होगी परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमेट्रिक
  • आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
  • पनकी में बन रही नई बिल्डिंग, पांच माह बाद शिफ्ट होगा डीएल अनुभाग

Biometric With Permanent DL Test: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही कानपुर के पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक परिसर में चालान टेस्ट के साथ ही बायोमेट्रिक भी होगी। अभी तक ड्राइविंग टेस्ट तो पनकी के ड्राइविंग ट्रैक पर होता है, लेकिन पर कागजात की जांच और बायोमेट्रिक सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में होती है। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को दो जगह चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। पनकी में नए भवन का निर्माण हो रहा है। पांच महीने बाद डीएल अनुभाग यहीं शिफ्ट हो जाएगा।

परिवहन अफसरों के अनुसार, पनकी में ही वाहनों की फिटनेस भी होती है। कानपुर में एक ही आरआई की तैनाती है। इससे आरआई को भी दो जगह काम देखना पड़ता है। उधर, परमानेंट डीएल वालों को भी पहले सर्वोदयनगर में बायोमेट्रिक और दस्तावेजों की जांच करानी होती है। इसके बाद टेस्ट के लिए उन्हें पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर पहुंचना होता है।

पांच महीने में काम पूरा हो जाएगा नई बिल्डिंग का काम

पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक परिसर में ही नई बिल्डिंग बननी शुरू हो गई है। करीब पांच महीने में काम पूरा हो जाएगा। परिवहन विभाग के आरआई भी यहीं बैठेंगे। ऐसे में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले आवदकों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि पनकी में टेस्टिंग ट्रैक का काम रोजमार्टा नाम की प्राइवेट आउटसोर्सिंग कंपनी करती है। आरटीओ ऑफिस में बायोमेट्रिक का काम भी आउटसोर्सिंग कंपनी के पास है। परिवहन विभाग की निगरानी पनकी में नहीं हो पाती है। नई बिल्डिंग बन जाने के बाद पनकी ट्रैक में आरटीओ ऑफिस का डीएल अनुभाग शिफ्ट हो जाएगा। इससे निगरानी के साथ-साथ एक ही छत के नीचे सभी काम हो सकेंगे।

पांच महीने बाद शिफ्ट होगा डीएल अनुभाग

कानपुर नगर एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि अब पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक परिसर में बायोमेट्रिक कक्ष बनाया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है। चार से पांच महीने में कक्ष का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे पनकी में ड्राइविंग टेस्ट के साथ ही बायोमेट्रिक और दस्तावेजों की जांच भी यहीं पर होगी। इसका फायदा आवेदकों को होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article