Kanpur Bank Strike: अगर जनवरी के आखिरी हफ्ते में आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो उसे अभी खत्म कर लें। क्योंकि जनवरी के लास्ट वीक में लगातार चार दिन तक बैंकों की बंदी रह सकती है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। अगर ऐसा हुआ तो 28, 29, 30 और 31 को लगातार बैंकों की बंदी रहेगी। कानपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की आह्वान पर बुलाई 30 और 31 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) समेत सभी 11 सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि 28 जनवरी को चौथा शनिवार है, 29 को रविवार है। जबकि बैंक ऑफ इंडिया में 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेगा, ऐसे में यह लगातार पांच दिन तक बंद रहेगे। चार दिन बाद ही एक फरवरी को बैंक खुलेंगे।
