कानपुर

Kanpur Convention Center: कानपुर का चुन्नीगंज बनेगा इंटीग्रेटेड स्मार्ट हब, स्मार्ट रोड बनने के साथ बस अड्डे का होगा आधुनिकीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 08:10 PM IST

Kanpur Convention Center: कानपुर में 80 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसे 15 अगस्त तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 300 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किए गए इस भवन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर पैनल, आठ लिफ्ट, चार एस्केलेटर लगेंगे। कमल के फूल की थीम पर भवन बन रहा है। निर्माण 60 प्रतिशत हो गया है।

Image

80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा कन्वेंशन सेंटर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा कन्वेंशन सेंटर
  • 15 अगस्त तक कन्वेंशन सेंटर को पूरा करने के निर्देश
  • इंटीग्रेटेड स्मार्ट हब भी किया जाएगा विकसित, बस अड्डे का होगा आधुनिकीकरण


Kanpur Integrated Smart Hub: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चुन्नीगंज में केवल कन्वेंशन सेंटर ही नहीं बल्कि इंटीग्रेटेड स्मार्ट हब भी विकसित किया जाएगा। स्मार्ट रोड के साथ बस अड्डे का आधुनिकीकरण भी होगा। मेट्रो के माध्यम से सेंट्रल स्टेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों से आवागमन सुगम होगा। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण कर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा है। ताकि, 15 अगस्त को बहुप्रतिष्ठित योजना लोगों को सौंपी जा सके। हालांकि इस कंवेंशन सेंटर को अनुबंध के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक बनाया जाना है।

कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने स्मार्ट रोड के लिए केस्को के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) 80 करोड़ से चुन्नीगंज में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करा रहा है।

कमल के फूल की थीम पर बन रहा भवन

पहले चरण में 67.41 करोड़ से एमएचपीएल कंपनी बहुमंजिला भवन का निर्माण कर रही है। केएससीएल के अध्यक्ष और कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने इसका निरीक्षण किया। इस परियोजना की थर्ड पार्टी गुणवत्ता की जांच एचबीटीयू के प्रोफेस्सर की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। कमेटी में सेतु निगम के संयुक्त निदेशक, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भी शामिल हैं। कमिश्नर राजशेखर ने बताया कि ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किए गए इस भवन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर पैनल, आठ लिफ्ट, चार एस्केलेटर लगेंगे। कमल के फूल की थीम पर भवन बन रहा है। निर्माण 60 प्रतिशत हो गया है।

पीपीपी मॉडल पर होगा सेंटर का संचालन

उन्होंने कहा कि ठेकेदार को तय समय से साढ़े चार महीने पहले 15 अगस्त तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। केएससीएल के सीईओ और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन से एक हफ्ते में इस परियोजना में दूसरे चरण के तहत इंटीरियर समेत अन्य कार्यों के टेंडर करने और 15 अगस्त तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। सेंटर का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। केएससीएल सीईओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि चुन्नीगंज में इंटीग्रेटेड स्मार्ट हब विकसित किया जाएगा। छह बंगलिया चौराहे से बकरमंडी तक स्मार्ट रोड बनेगी। बस अड्डे का आधुनिकीकरण किया जाएगा। मेट्रो ट्रेन चलने से विभिन्न क्षेत्रों से आवागमन आसान हो जाएगा।

कन्वेंशन सेंटर ये होगा खास

आधुनिक सभागार में 16000 वर्ग फीट का प्रदर्शनी हॉल होगा। 12000 वर्ग फीट का दूसरा प्रदर्शनी हॉल बनेगा। 300 लोगों की क्षमता का सम्मेलन कक्ष बनेगा। 100-100 लोगों की क्षमता वाले तीन बैठक कक्ष बनाए जाएंगे। छह अतिथि कमरे और दो सुईट 8000 वर्ग फीट का फूड कोर्ट होगा। 68 वाहनों की पार्किंग और आठ दुकानें एवं व्यापार केंद्र होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article