Kanpur Metro: देशभर में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों के पर्व होली पर देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं, कानपुर में भी मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी होली के दिन मेट्रो के चलने की टाइमिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। होली के मौके पर कानपुर मेट्रो का संचालन सुबह से लेकर साढ़े 8 घंटे तक बंद रहेगा। कानपुर मेट्रो की शुरुआत के बाद यह दूसरी होली है, जब कानपुर मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। आठ मार्च को रंगोत्सव के मौके पर कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी से मोतीझील) पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर मेट्रो का संचालन दोपहर 2.30 बजे के बाद शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे के बाद से रात 10 बजे तक कानपुर मेट्रो में यात्री सफर कर सकेंगे। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलने लगेंगी।
