कानपुर

Kanpur News: सेहत का ध्यान रखने की दे रहे थे सलाह... और तभी थम गई IIT प्रोफेसर की सासें, आया हार्ट अटैक; हुई मौत

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में एल्युमिनाई मीट में सेहत के बारे में बात करते समय मंच पर दिल का दौरा पड़ने से आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर समीर खांडेकर की मौत हो गई।

Image

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर समीर खांडेकर को मंच पर बोलते समय हार्ट अटैक पड़ा जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Photo : Twitter

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में एल्युमिनाई मीट को संबोधित करते समय आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर समीर खांडेकर को हार्टअटैक पड़ गया। मौजूद लोग समझे कि वह भावुक हो रहे है लेकिन गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉर्डियोलाजी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी कार्यरत थे। वैज्ञानिक प्रोफेसर समीर खांडेकर की उम्र 55 साल थी। आईआईटी कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर के परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी प्रद्यन्या खांडेकर और उनका पुत्र प्रवाह खांडेकर हैं। प्रोफेसर समीर का बेटा प्रद्यन्या विदेश में रहते है, उसके लौटने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईआईटी कानपुर से ही की थी बीटेक की पढ़ाई

Professor Sameer Khandekar

Professor Sameer Khandekar

प्रोफेसर समीर मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म 10 नवंबर, 1971 को हुआ था। साल 2000 में IIT कानपुर से ही उन्होंने बीटेक किया था। साल 2004 में उन्होंने जर्मनी से पीएचडी की थी। 2004 में आईआईटी कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर बने। 2009 में एसोसिएट प्रोफेसर और 2014 में प्रोफेसर बने थे। साल 2020 में प्रोफेसर समीर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एचओडी बने थे। साल 2023 में स्टूडेंट अफेयर उनको स्टूडेंट अफेयर का डीन बनाया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article