Kanpur Holika Dahan: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में होली पर ढाई हजार से ज्यादा स्थानों में होलिकाएं जलाई जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कानपुर में सड़कों पर मिट्टी, ईंटें बिछाकर होलिकाएं रखी जाएंगी। कानपुर के नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि संभव हो तो कच्ची जगह पर होलिकाएं जलाई जाएं। इसके अलावा उन्होंने जोनल अभियंताओं को निर्देश दिए हैं, जिन सड़कों, चौराहों पर होलिकाएं रखी जाती हैं, वहां वो मिट्टी, ईंट डाल दें, ताकि सड़कों को टूटने से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर तारकोल-गिट्टी से बनी सड़कों पर होलिकाएं रखी जाती हैं, वहां होलिकाएं जलने पर सड़कें टूट जाती हैं। इसके तहत नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि होलिकाएं रखने से पहले वहां ईंटें बिछाएं।
