Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर में लगने वाले उर्स के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर-पूर्व-रेलवे की तरफ से मऊ-अजमेर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मऊ से 27 जनवरी को चलेगी, इसके अलावा अजमेर से 30 जनवरी को संचालित की जाएगी। यह जानकारी एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है। हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 05105/06 मऊ अजमेर मऊ उर्स स्पेशल ट्रेन मऊ से 27 जनवरी चलेगी। इसके अलावा अजमेर से 30 जनवरी को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 05105 मऊ अजमेर स्पेशल मऊ से 27 जनवरी की रात 8.30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन आजमगढ़ बादशाह नगर सुबह 5.43 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ऐशबाग सुबह 6.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी। 10 मिनट रूकने के बाद यहां से प्रस्थान करेगी।
