Fatehpur Accident News: फतेहपुर में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय टोल कर्मियों ने 5 लोगों को बोलेरो से बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने टोल कर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा कल्याणपुर के टोल प्लाजा के पास हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।
कानपुर
Fatehpur Accident: तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर तालाब में पलटी, 4 लोगों की मौत; झपकी आने से हुआ हादसा
- Authored by: पूजा कुमारी
- Updated Oct 8, 2025, 09:04 AM IST
