कानपुर: जिले के रमईपुर से हमीरपुर होते हुए कबरई तक प्रस्तावित कानपुर-कबरई फोरलेन समानांतर हाईवे निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनओसी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर तैयार होने वाला यह 112 किमी लंबा हाईवे कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर और महोबा से होकर गुजरेगा। यह हाईवे से लखनऊ–कानपुर से हमीरपुर होते हुए छतरपुर के रास्ते भोपाल तक जाएगा। इससे आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात मिलेगी।
112 किलोमीटर फोरलेन
आपको बता दें कि अभी कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का काफी ज्यादा लोड है। खासकर, बुंदेलखंड के जिलों में बालू और पत्थर का काम होता है। लिहाजा, बड़े पैमाने पर बालू, मौरम और रेत पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में इस रोड के जरिए सप्लाई होती है। हर दिन हजारों की संख्या में ट्रक नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर हमीपुर, कबरई से बड़े पैमाने पर गिट्टी, मौरंग कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, अयोध्या, लखीमपुर आदि जिलों में लेकर जाते हैं। ऐसे में वनवे होने के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं और आवागमन में भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा, कानपुर से महोबा तक 112 किलोमीटर फोरलेन को पिछले दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने प्रस्ताव पास किया था।
इतने बनेंगे पुल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हाईवे को बनाने के लिए चार बड़े, छह छोटे पुल बनेंगे। साथ ही चार फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज होगा। कुल 21 अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को हाईवे क्रॉस करने में आसानी हो।
इन गांवों से होकर गुजरेगा हाईवे
कानपुर नगर-शंभुआ, कठेरूआ, काकोरी, चौराई, हड़हा, छौकी, किशुनपुर मंझावन, खेरसा, कठुई, मगरासा, रमईपुर, बाजपुर, लुधौरी, हाजीपुर, शुंभआ दो।घाटमपुर तहसील- बरौली, रायपुर, पड़री लालपुर, सतरहुली, सरांय, सिरोह, भदेवना, छाजा, रामसारी, मिर्जापुर, कुम्हेड़िया, ओरिया, बम्हौरा, इतर्रा, गुच्चुपुर, परास प्रथम खंड, कोरिया पश्चिमी, कोहरा, सजेती, बम्हौरी, चितौली, अनोइया, बावन, मदुरी, बरीपाल, असगहा, पड़री गंगादीन, सिरसा, कंधौली,धरछुआ, मैधरी, असवार मऊ, समुही, लहुरीमऊ कासिमपुर, परास द्वितीय खंड, कोरिया पूर्वी
फतेहपुर बिंदकी तहसील- परसेंढ़ा एहतमाली, परसेंढ़ा मुस्तकिल, गंगूपुर, श्यामपुर
हमीरपुर- देवगांव गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा, अराजी मुतनाजा पंधेरी, पढ़ौली, पारा, इटरा, चंदनपुरवा बुजुर्ग, भौनियां, पत्योरा दरिया, पत्योरा डांडा।
