Indian Railways: भारतीय रेलवे और इंडिया पोस्ट ने रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस शुरू कर दी है। यह इंडिया पोस्ट और रेलवे के ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट की शुरुआत है। यह सेवा एक ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट है, इसके तहत डोर-टू-डोर पार्सल पिकअप और उसकी डिलीवरी दी जाएगी। इसके लिए एक शर्त यह भी है कि पार्सल 35 किलो से अधिक वजन का होना चाहिए। रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा के शुरुआती चरण में 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। भारतीय रेलवे और इंडिया पोस्ट के बीच सहयोग बजट घोषणा 2022-23 का ही यह एक हिस्सा है।
रेलवे के मुताबिक, उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर पार्सल सर्विस देकर यह सर्विस पार्सल के ट्रांसपोर्ट में गेम-चेंजर हो सकती है। दिल्ली के आईसीओडी ओखला से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
