Kanpur Prayagraj Toll Tax: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी से कोखराज (प्रयागराज) के बीच सिक्सलेन हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। वाहन चालकों को और ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा। सिक्सलेन हाईवे का निर्माण आखिरी दौर में है। अप्रैल से सिक्सलेन हाईवे पर कारें 100 किलोमीटर की स्पीड से फर्राटा भरती हुई दिखाई देंगी। लेकिन उन्हें इसके बदले में जेब ढीली करनी होगी। चार वर्ष बाद चकेरी से 163 किमी की दूरी तय करने में 40 प्रतिशत तक बढ़ा टोल अधिक देना होगा। इसके बाद कार से सफर में एक तरफ के टोल में 185 रुपये चुकाने पड़ेंगे। अभी वाहन चालक 135 रुपये चुका रहे हैं।
आपको बता दें कि छह साल से निर्माणाधीन सिक्सलेन हाईवे को दिसंबर 2021 और फिर 2022 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन कोरोना काल की वजह से निर्माण पीछे हो गया।
