शहर

3 अप्रैल को मौसम का बड़ा अलर्ट, उत्तर भारत में तूफान की एंट्री! कश्मीर में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल से उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा दौर शुरू हो सकता है। जिसका प्रभाव राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में दिखेगा। कई जगहों पर तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट होगी।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। अगले 24 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बारि का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। सिर्फ मैदानी ही नहीं बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

3 अप्रैल से मौसम का बड़ा यू-टर्न

IMD के अनुसार नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसमी गतिविधियां शुरू होंगी। इस दौरान आसमान में घने काले बादल छाने की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम धीरे-धीरे बदलेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। यह मौसमी गतिविधियां धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ते हुए रात तक अधिकांश राज्यों को कवर कर लेंगी। इसके प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी यूपीमें आंधी-बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही हिमाचल-उत्तराखंड में भी ताजा हिमपात हो सकता है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक , वेदर में इस बदलाव की मुख्य वजह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जो ट्रफ के रूप में उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से न सिर्फ मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश होगी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम का यह बदलाव व्यापक असर डाल सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले से ही मौसम अस्थिर बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल से भारी बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को ताजा बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और एक बार फिर ठंड का एहसास हो सकता है। मैदानी इलाकों में भी इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शनिवार और रविवार तक बने रहने का अनुमान है। इस दौरान कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

किसान के लिए मुसीबत बन सकता है मौसम

मार्च माह में हुई बेमौसम बारिश ने पहले से ही कई राज्यों में गेंहू समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इस बार भी मौसम में होने वाला यह बदलाव किसानों के लिए मुसीबत साबित हो सकता है। तेज हवाओं संग बारिश और ओलों के कारण फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article