कल का मौसम 29 August 2025: उत्तराखंड से लेकर छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और गोवा तक भारी बारिश का अलर्ट, ठनका की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 29 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल यानी शुक्रवार 29 अगस्त और आने वाले 6-7 दिनों तक छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लोगों से अपील है कि वह मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें और सुरक्षित रहें। इस दौरान सतर्क रहें और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए तैयार रहें। उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र से यथा संभव दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Kal Ka Mausam: आज यानी गुरुवार 28 अगस्त 2025 को सुबह तक देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में सबसे ज्यादा 41 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गोवा के भी कई क्षेत्रों पर 21 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। उधर तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और मराठवाड़ा में 12 से 20 सेंटीमीटर तक की बारिश हुई।

Kal ka Mausam 29th August.

कल का मौसम कैसा रहेगा

इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 6-7 दिनों में कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेषतौर पर उत्तराखंड में आज 28 अगस्त और कल शुक्रवार 29 अगस्त अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

End of Feed