शहर

Kal Ka Mausam: 1, 2, 3, 4 नवंबर को तूफानी मौसम का पूर्वानुमान, गिरेगी बिजली आएगी आंधी-तूफान; मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 01 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज करवट लेने की फिराक में है। मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे इस बार ठंडी और कोहरे की दस्तक जल्दी होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश एवं बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी का एहसास शुरू होगा। आईएमडी ने मोंथा तूफान के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत में आंध्र से लेकर तमिलनाडु और पूर्वोत्तर में ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

°Cकल का मौसम कैसा रहेगा 01 नवंबर 2025 : मौसम नवंबर का स्वागत बारिश की बौछारों से कर सकता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ऐसी संभावनाएं बन रही हैं। आईएमडी ने 1 से 6 नवंबर तक उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 नवंबर तक दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही के साथ बीच-बीच हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके बाद तेजी से तापमान गिरेगा और कड़ाके की सर्दी की ओर मौसम शिफ्ट होना शुरू होगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे पारा गिरने से ठंडी का सितम बढ़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों पर मोंथा तूफान का प्रभाव रहेगा। स्काईमेट ने शनिवार-रविवार तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली19°C29°C
मुंबई27°C31°C
जयपुर21°C26°C
भोपाल20°C24°C
चंडीगढ़16°C29°C
लखनऊ 22°C25°C
पटना23°C24°C
कोलकाता27°C32°C
देहरादून14°C26°C
शिमला9°C22°C
कश्मीर15°C27°C

यूपी में कल बारिश सर्दी का मौसम

उत्तर प्रदेश 6 नवंबर तक बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगले सप्ताह से सुबह घना कोहरा छा सकता है। पश्चिमी हवाओं के चलते शनिवार से रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर, सुलतानपुर, इटावा, बाराबंकी, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज और गोरखपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सूचना है। विंध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी मैदानी इलाकों में बिजली कड़कने, तेज़ हवाएं चलने और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में धूप छांव का खेल जारी है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। आईएमडी की मानें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री सेल्सिसस अधिक और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी वीकेंड पर मौसम शुष्क और सुहावना रहेगा, लेकिन वातावरण में धुंध व प्रदूषण की वजह से बाहर निकलना ठीक नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप 4 और 5 नवंबर को रात के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम की गतिविधियों के सामान्य होने के बाद, अगले सप्ताह से पारा गिरना शुरू हो जाएगा और सर्दियों की ठंड के लिए माहौल तैयार होगा।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है?

सीपीसीबी के मुताबिक, पिछले दिनों के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, जो बेहद खराब की श्रेणी से खराब श्रेणी में आ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया जो गुरुवार से कम है, तब एक्यूआई 373 रहा था। समीर ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि राजधानी में 12 रेड जोन हैं। प्रदूषण से नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में एक नए मौसमी चक्र के असर से बारिश का सिलसिला जारी है। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के अलावा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर, उदयपुर कोटा संभाग में अगले 3-4 दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। फिलहाल, राज्य में सबसे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इससे अगले सप्ताह से सर्दी के संकेत मिल रहे हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आईएमडी ने 1 से 4 नवंबर तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम की बात कही है, लेकिन 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्र प्रयाग और पिथौरागढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी और लोगों को तेज सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। खासकर, ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। आईएमडी ने 4 नवंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और 5 नवंबर को केवल बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में मोंथा तूफान का असर

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है और इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तूफान ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश में दस्तक दी थी और अब इसकी गति धीमी पड़ रही है। आईएमडी के मुताबिक, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। फिलहाल, खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

अरुणाचल प्रदेश में मोंथा तूफान का प्रभाव

अरुणाचल प्रदेश में शनिवार से तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, तवांग, पश्चिम कामेंग, लोअर सुबनसिरी और अंजॉव के विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है, जिससे इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। निचली दिबांग घाटी में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है जबकि पूर्वी कामेंग, पापुम पारे, कुरुंग कुमे, ऊपरी सुबनसिरी, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, सियांग, लेपा राडा, निचला सियांग, पूर्वी सियांग, लोहित, नामसाई और दिबांग घाटी सहित कई जिलों में हल्की से भारी वर्षा होने का अनुमान है। कहीं-कहीं बारिश से भूस्खलन की आशंका है।

मोंथा तूफान का प्रभाव

मोंथा तूफान के प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रविवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कमजोर होने के बावजूद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण औपर पूर्वोत्तर के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तूफान का असर देखने को मिल रहा है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार में भारी मौसमी गतिविधि होने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान यानी 1 से 2 नवंबर तक पटना, गया, भागलपुर, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ़्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई हिस्सों में बारिश के साथ ठनका गिरने (आकाशीय बिजली) गिरने की चेतावनी है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। मौसम साफ होने के बाद सुबह घने कोहरे के साथ सर्दी में इजाफा होगा।

महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में बेमौसम बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ समेत कई जिलों में हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसमी गतिविधियां हो सकती है।

FAQs

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?

भारत में सर्दियों के मौसम या बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ ((Western Disturbance) का प्रभाव देखने को मिलता है। सर्दी के दिनों में उत्तर पश्चिम से आने वाले हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगाड़ती हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाती हैं। सर्दियों में इसके एक्टिव होने से ठंडी का ग्राफ बढ़ता है।

साइक्लोन मोंथा का नामकरण कैसे हुआ?

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

कल कहां बारिश होगी?

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

ठंडी कब से शुरू होगी

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article