शहर

कल का मौसम : 36 घंटे होगी आफत की बरसात! आंधी-तूफान संग होगा वज्रपात; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam, 24 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए पहाड़ी राज्यों में अगले तीन दिन तक तेज आंधी, बारिश और बर्फबारी होने की बात कही है, जिससे न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट से कोल्ड डे जैसे हालात हैं। वहीं, उत्तर भारत के 5 राज्यों में Western Disturbance के कारण आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकांश राज्यों में आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का गुणा गणित बिगड़ा रहेगा। खासकर, उत्तर भारतीय राज्य बदलते मौसम का सामना करेंगे, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। उधर, पहाड़ों पर भी मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव है, जिससे 26 जनवरी तक लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। इन सभी राज्यों में तापमान माइनस में पहुंचने से कोल्ड डे जारी है। इस दौरान मध्य भारत में भी बादलों की आवाजाही हो सकती है। वहीं, शुक्रवार से रविवार तक तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में मौसम में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में जारी बारिश का असर रायपुर में नहीं दिखाई देगा। रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में पिछले 24 घंटे से बादलों की आवाजाही के बीच कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का रुख बदला हुआ और आंधी-ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। सबसे अधिक बारिश पुष्कर और अजमेर में होने की सूचना है। मौसम विभाग ने अगले 24 के दौरान जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और शेखावटी संभाग के जिलों में गरज चमक, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवाओं की गति तेज होने के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 27 और 28 जनवरी को एक बार फिर से नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई गई है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

यूपी में कल का मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार को भी सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 23 जनवरी से मौसम परिवर्तित होगा और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले जैसे गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, संभल, बदायूं, फिरोजबाद में हल्की बारिश हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वांचल के भागों गाजीपुर, मऊ, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और बलिया समेत कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में शीतलहर और कोहरा छाए रहेगा।

पंजाब-हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा

पंजाब और हरियाणा में मौसम काफी गहरा गया है। शुक्रवार की सुबह से घने बादल छाए हैं और बारिश का सिलसिला जा रही है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में काफी वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 36 घंटे के दौरान पंजाब के चंडीगढ़, पठानकोट, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, मानसा, रुपनगर और गुरुदासपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल बरसते नजर आएंगे। पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि शनिवार तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, मंहेंद्रगढ़, नारनौल, करनाल, हिसार, अंबाला, भिवानी, सिरसा, सोनीपत और पानीपत में बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान हिसार में 11 डिग्री, करनाल में 12 डिग्री, अंबाला में 12 डिग्री, गुरुग्राम में 13 डिग्री, सिरसा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ गिर रही बारिश से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार दिख रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहेगा और घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। हवाओं की गति तेज होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। शनिवार को मौसम खराब रहने के बीच न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, एनसीआर के अन्य क्षेत्रों नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश के कारण एक्यूआई में कुछ सुधार दिख रहा है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बारिश एवं बर्फबारी से मौसम काफी सुहावना हो गया है। शुक्रवार से मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी होने से मौसम बदल गया है। कई ऊंचाई वाले स्थानों पर करीब 2 से 3 इंच तक बर्फ जम गई है। आईएमडी के मुताबिक, गुलमर्ग, सोनमर्ग, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामूला, बडगाम, जोजिला, शोपियां, पुलवामा और कुलगाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण हवाई और सड़क सेवाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान पीर-पंजाल की पहाड़ियां, चेनाब घाटी और कश्मीर के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में बने रहने का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली7°C17°C
चंडीगढ़6°C13°C
मुंबई21°C26°C
भोपाल13°C26°C
जयपुर6°C21°C
लखनऊ10°C22°C
पटना11°C23°C
कोलकाता12°C25°C
देहरादून5°C10°C
शिमला-2°C5°C
कश्मीर-7°C-1°C

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का सिलसिला जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो, शिमला, मनाली और कुल्लू में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं, ऊना, मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर और चंबा इत्यादि में तेज पानी गिरने की संभावना बनी हुई है। अगले 36 घंटों के दौरान अत्यधिक बारिश के कारण कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ा पत्थर जैसे हिमालयी क्षेत्रों में मार्ग बंद रहेंगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बसंत पंचमी के लगते ही मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के ऊंचे और कुछ मैदानी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड, चमोली, बदरीनाथ, मलारी समेत कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे पहाड़ियां सफेद चादर में लिपट गई हैं। आईएमडी का अनुमान है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार पूरे दिनभर पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और देहरादून में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!