शहर

कल का मौसम : 4 दिन मौसम रहेगा खतरनाक, गिरेगी बिजली बारिश होगी मूसलाधार; शीतलहर-कोहरे से लुढ़केगा तापमान

Kal Ka Mausam, 18 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दक्षिण भारत में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला रहेगा। खासकर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत और पहाड़ों के लिए खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 17 और 22 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-पंजाब में शनिवार-रविवार को बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट है। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में शीतलहर और कोहरे के कहर से जनजीवन पर बुरा असर पड़ेगा एवं लोगों को भीषण सर्दी का एहसास होगा।

kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 दिसंबर को कड़ाके की ठंड के बीच बादल जमकर बरसेंगे, जिससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने से 18 से 22 दिसंबर तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं। इस नए वेदर सिस्टम व बारिश और बर्फबारी के कॉकटेल से पहाड़ों पर भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है, जिसका सीधा असर उत्तर भारतीय राज्यों पर पड़ेगा। स्काईमेट ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार-रविवार को हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही होगी एवं हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र तक शीतलहर चलेगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। इस सभी राज्यों में घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिसका सीधा प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स सेवाओं पर पड़ेगा। अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम वर्षा व वज्रपात का अलर्ट है।

दिल्ली में कल सर्दी का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। धुंध और कोहरे के डबल अटैक से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के पूर्वानुमान के हवाले से दिल्ली में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में हल्दी सर्द बहेंगी, जिससे शाम होते ही ठंड और कोहरे की लेयर छाई नजर आएगी। सीपीसीबी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई 400 के करीब बना हुआ है, जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। फिलहाल प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। कमोबेश प्रदूषण का ऐसा ही हाल नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम काफी बेईमान है। घने कोहरे और बढ़ती सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। कोहरे में इजाफा होने से दृश्यता में भारी गिरावट आई है, जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है। मौसम की वजह से लखनऊ समेत अन्य हवाई अड्डों से हवाई अड्डे से कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और सड़क यातायात भी काफी धीमा हो गया है। दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है, जिससे वाहन की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड के बीच लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तेज शीतलहर चलने व न्यूनतम-अधिकतम तापमान गिरने की संभावना है, जिसके बाद भीषण सर्दी का एहसास होगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C23°C
चंडीगढ़9°C22°C
जयपुर 10°C26°C
भोपाल10°C25°C
मुंबई22°C30°C
लखनऊ10°C22°C
पटना11°C22°C
कोलकाता15°C26°C
देहरादून8°C19°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C13°C

राजस्थान में सर्दी का मौसम

राजस्थान में सर्दी धूप को बेअसर कर रही है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नागौर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 3.8 डिग्री और सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती सर्दी और कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईएमडी ने कहा कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहेगा, एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है?

जम्मू-कश्मीर में मौसम जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक देने की संभावना प्रबल है। खासकर, घाटी के अधिकांश भागों पर तापमान जमाव बिंदु के आसपास है। आईएमडी का अनुमान है 18 से 22 दिसंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। फिलहाल, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, काजीगुंड में 2 डिग्री, कुपवाड़ा में 1.6 डिग्री, कोकरनाग में 2.3 डिग्री, गुलमर्ग में 1 डिग्री, पहलगाम में 2 डिग्री, पुलवामा में 0 से 0.5 डिग्री, शोपियां में 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है। अब 20 और 21 दिसंबर को चिल्लई कलां के दस्तक देने के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इधर, हिमाचल और उत्तराखंज में भी बारिश व बर्फबारी को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं।

चिल्ला-ए-कलां क्या है?

आईएमडी ने बताया कि 20-21 दिसंबर को ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू होने के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी से मौसम और खराब हो सकता है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ यानी सर्दियों का सबसे कठोर दौर होता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है। 'चिल्ला-ए-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में घाटी के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी एवं जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहने और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अलंदूर, एयरपोर्ट जोन, मीनांबक्कम और पेरम्बलूर जैसे इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है। बारिश कम होने के बाद कलवरयान पहाड़ियों को घने कोहरे ने घेर लिया और विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिससे यातायात पर प्रभाव पड़ रहा है। आईएमडी के मुताबिक, पेरम्बलूर, पेराली, सिधेली, चेंगनम, सिरुवाचूर, अरियालुर, कुमूमूर, शिवगंगा, थूथुकुडी, तिरुचेंदूर अलंथलाई, कल्लामोझी, थलाइवाइपुरम, परमंकुरिची और कायमोझी में हल्की बारिश का अनुमान है। उधर, पुडुचेरी में भारी बारिश से काफी परेशान बढ़ रही है। आईएमडी ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है, खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article