शहर

Jharkhand: दुमका में सनसनी! घर के बाथरूम में मिला महिला का जला हुआ शव, जांच जारी

झारखंड के दुमका जिले में एक संदिग्ध घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक 53 वर्षीय महिला का जला हुआ शव उसके ही घर के बाथरूम से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Image

दुमका: घर के बाथरूम में महिला का जला हुआ शव मिला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 53 वर्षीय महिला का जला हुआ शव उसके घर के बाथरूम में मिला। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को साझा की। मृतका की पहचान बाघनोचा कॉलोनी निवासी नमिता गोराई के रूप में की गई है।

दुमका टाउन थाना प्रभारी जगन्नाथ धन के अनुसार, सूचना मिलते ही गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह पता नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार