झारखंड में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे फ्रॉड

Deoghar News: देवघर में साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे।

Deoghar Cyber Crime: झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सरथ थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

cyber fraud

देवघर में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी (सांकेतिक फोटो)

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करते थे। आरोपी पहले लोगों को फोन करते थे। फिर उनसे बैंक अकाउंट या एटीएम-कार्ड से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने, कार्ड ब्लॉक या दोबारा चालू कराने का झांसा देकर लोगों से जानकारी हासिल करते थे। जिसके बाद ये आरोपी उन लोगों के साथ ठगी करते थे। इसके अलावा फर्जी कस्टमर केयर प्रोफाइल बनाकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था।

End of Feed