Jaunpur News: जौनपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से डॉक्टर समीर हाशमी की मौत हो गई है। वह बाईक से घर लौट रहे थे, इस बीच रास्ते में मांझे से उनका गला कट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टर समीर को जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन डाक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर समीर जिला अस्पताल में भी ट्रेनिंग के तौर पर सेवा दे चुके थे। वे केराकत तहसील में एक क्लिनिक भी चलाते थे। फिलहाल डॉक्टर के शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है। बता दें कि जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के समीप यह हादसा हुआ।
वहीं, जिला प्रशासन पर पूर्व में भी चाइनीज मांझा रोकने को लेकर तमाम समाजसेवी संगठन द्वारा विरोध किया जा चुका है।
उधर इंदौर में लोगों की चाइनीज मांझे के कारण मौत हो गई। इस मांझे पर बैन है, लेकिन इसका इस्तेमाल चल रहा है। बुधवार को दो अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले अभी कुछ दिनों पहले इंदार में ही एक शख्स से गर्दन से मांझे से कटने के कारण मौत हो गई थी।
जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
इससे पहले जिले की अन्य खबर की बात करें तो 2 दिन पहले शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
