जयपुर

Jaipur: टीचर ने बच्ची की चोटी पकड़कर पटका, CCTV वीडियो देख आप भी गुस्से से हो जाएंगे लाल

राजस्थान के जयपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की लेवल-2 की टीचर ने एक बच्ची को चोटी पकड़ कर पटक दिया। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

Image

जयपुर में बच्ची से बेरहमी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: शहर स्थित एक स्कूल में क्लास संचालन के दौरान 10 साल की बच्ची की छोटी सी हरकत पर बौखलाई टीचर ने उसे चोटी पकड़ कर जमीन पर पटक दिया, जिससे छात्रा को चोट आई है। आरोपी शिक्षिका के बारे में बताया जाता है कि वह अक्सर बच्चों के साथ इस तरह का सुलूक करती आ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं की गई।

घटना जयपुर के बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की बताई जा रही है, जिसमें शिक्षिका बबीता चौधरी बेरहमी से बच्ची की चोटी पकड़ कर जमीन पर पटकती नजर आ रही है। बच्ची के हाथ में मोच आने की बात कही जा रही है। ये घटना क्लास में लगे सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना तीन अगस्त की बताई जा रही है। लेवल-2 की टीचर बबीता चौधरी की इससे पहले भी बच्चों से मारपीट की शिकायतें मिल चुकी हैं। लेकिन, उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article