जयपुर

Coron in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 34 नए मामल, एक की मौत

Corona Virus in Rajasthan: राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मरीज कुछ समय से उदयपुर के मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती था। मृतक महिला में कोरोना वायरस के वैरिएंट की पहचान के लिए सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

Image

राजस्थान में कोरोना का कहर

Photo : iStock

Corona Virus in Rajasthan: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटों में यहां कोरोना वायरस के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है। यह घटना उदयपुर के मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सांस की तकलीफ के कारण भर्ती थी। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल में कोरोना से होने वाली ये दूसरी मौत है। इससे पहले, पिछले महीने जयपुर में एक मरीज की मौत हुई थी।

वेरिएंट की जांच के लिए भेजा गया सैंपल

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के कोरोना वायरस के वेरिएंट की पहचान के लिए सैंपल जिनोम सीक्वेंस के लिए भेजे गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 22 नए मरीज जयपुर में मिले हैं, इसके अलावा उदयपुर में 4, जोधपुर में 2, बीकानेर में 3, और अजमेर, अलवर तथा सीकर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। जयपुर में मिले मरीजों में एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। इस साल अब तक राजस्थान में कुल 376 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें एक केस मध्य प्रदेश का भी है। जयपुर में सबसे ज्यादा 235 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि जोधपुर में 25 केस हैं। वर्तमान में राज्य में 180 एक्टिव केस हैं, जबकि 193 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article