जयपुर

राजस्थान वासी जोरदार ठंड के लिए रहें तैयार, तेजी से लुढ़क रहा पारा, जयपुर में चल रहीं सर्द हवाएं

आज का मौसम राजस्थान, 10 November 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां पर रात में तेज ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इस बार दिसंबर मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का सबसे कम तापमान शनिवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। फिलहाल राजस्थान में रात में जोरदार ठंड महसूस हो रही है। लेकिन दिन में धूप भी अच्छी निकल रही है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम के शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में आज कैसा मौसम रहने वाला है?

राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या बादलों की आवाजाही को लेकर किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इस अवधि में फिलहाल को कहीं भी कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। प्रदेश की राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां सुबह और देर रात में सर्द हवाएं चल रही है। जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी दर्ज हो रही है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बाड़मेर में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक रिकॉर्ड किए गए तापमान में अजमेर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, जयपुर में 34 डिग्री, सीकर में 33 डिग्री, जैसलमेर में 36.2 डिग्री, जोधपुर में 36 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.8 में डिग्री, बीकानेर में 34 डिग्री, चूरू में 34.9 डिग्री, श्री गंगानगर में 32.9 डिग्री, माउंट आबू में 22.2, कोटा में 34.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.1 डिग्री और बाड़मेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान जयपुर में 19.9 डिग्री, सीकर में 15.7 डिग्री, कोटा में 19.4 डिग्री, माउंट आबू में 11.4 डिग्री और सिरोही में 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article