जयपुर

राजसमंद में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

Rajsamand News: राजसमंद जिले में एक दादी दो बच्चों के साथ बकरियां चराने के लिए गई थी। उसी दौरान दोनों बच्चे शील सागर तालाब में उतर गए। उन्हें डूबता हुआ देख दादी भी तालाब में उतर गई और तीनों की डूबने से मौत हो गई।

Image

राजसमंद में दर्दनाक हादसा (फोटो - Canva)

Rajsamand: राजस्थान के राजसमंद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां देवगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबने से जिनकी मौत हुई हैं, उसमें दो चचेरे भाई-बहन शामिल है।

तालाब में डूबने से तीन की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तालाब में पोते-पोती को डूबता देख उनकी दादी उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गई और इस दौरान तीनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि घटना रविवार को मंडावर ग्राम पंचायत के ढाक का थडा गांव में हुई। विश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान भंवरी देवी (60) उनके पोते हिम्मतराम (11) और पोती मीना (10) के रूप में हुई है। बच्चे चचेरे भाई-बहन थे।

उन्होंने बताया, "भंवरी देवी बच्चों के साथ बकरियां चराने गई थी, तभी वे शील सागर तालाब में उतर गए। दोनों डूबने लगे और दादी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गईं, लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था।" थानाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और देवगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article