जयपुर

जयपुर का यह जीवाणु दर्जनों बच्चों को दे गया मौत की सजा, इश्क फना हुआ तो बन गया सीरियल रेपिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 10:34 PM IST

कम उम्र की मासूमों के लिए ये किसी खतरनाक वायरस की तरह था सिकंदर। 12 वर्ष की उम्र में अपराधों की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 19 साल में बलात्कार, हत्या व यौन शोषण जैसे 65 घिनौने अपराध कर डाले। अपराधों की सूची बहुत लंबी है।

Image

जयपुर का यह जीवाणु बन गया सीरियल रेपिस्ट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल दहला देने वाली यह कहानी आपको कर देगी हैरान
  2. माता-पिता ने नाम सिकंदर रखा था
  3. 12 वर्ष की उम्र में अपराधों की दुनिया में कदम रखा

Jaipur: इश्क फना हुआ तो एक साधारण सा दिखने वाला शख्स बन गया सीरियल रेपिस्ट। कम उम्र की मासूमों के लिए ये किसी खतरनाक वायरस की तरह था। एक युवती से इश्क हुआ मगर उसमें नकारा गया तो बर्दाश्त नहीं हुआ। फिर मोहब्बत की शिकस्त का दर्द कागज के पन्नों पर उकेरा। लेकिन आखिरी पेज पर जो लिखा वो वाकई डराने वाला था। मौत का दूसरा नाम सिकंदर। माता-पिता ने नाम तो सिकंदर रखा था। मगर उसके अपराधों ने उसे नया नाम दे दिया जीवाणु। अपराध इतने कि हर एक की सजा दी जाए तो कई जिंदगियां कम पड़ जाए। इससे से भी इतर ये कि इसके अपराधों को जानकर रूह भी कांपने लगे।

दो बार ताउम्र सलाखों के पीछे रखने की सजा

12 वर्ष की उम्र में अपराधों की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 19 साल में बलात्कार, हत्या व यौन शोषण जैसे 65 घिनौने अपराध कर डाले। अपराधों की सूची तो बहुत लंबी है। हालांकि कानून ने उसे दो बार ताउम्र सलाखों के पीछे रखने की सजा हुई है। जीवाणु के कहर की शिकार बनीं कई मासूमों के परिजन अब उसे फांसी देने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें उम्रकैद की सजा होने के बाद भी उस पर अदालतों में कई मामले चल रहे हैं। जीवाणु की जिंदगी को लेकर पुलिस अधिकारी बताते हैं कि राजधानी के झोटवाड़ा इलाके में नाई की थड़ी के पास रहने वाला सिकंदर बचपन से ही आपराधिक दिमाग वाला रहा है। इसने जुर्म की दुनिया में महज 12 साल की उम्र में चोरी के जरिए अपने कदम रखे। इसके पिता ने इसके कारनामों की वजह से इसे घर से निकाल दिया।

नशे ने कर दी जिंदगी बर्बाद

धीरे-धीरे हर जगह से ठुकराया गया जीवाणु साइको बन गया। इसके बाद इसे स्मैक और शराब का चस्का लग गया। अपराधों के चलते सलाखों के पीछे गया तो जेल में बंद दूसरे अपराधियों ने जीवाणु का यौन शोषण किया। बस यहीं से इसके क्रूर बनने की शुरुआत हुई। बेल पर छूट कर बाहर आया तो राजधानी में शुरू कर दिया अपना घिनौना कृत्य। 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपना निशाना बनाने लगा। रेप के बाद उनकी हत्या करने लगा। जयपुर में खौफ फैल गया। पुलिस के लिए ये सिरदर्द बन गया। इसके जुल्म की इंतेहा तो तब हुई जब इसने एक साथ दो मासूम बच्चियों का रेप कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके इस कारनामे से पूरा शहर दहल गया था। आज से शैतान सलाखों के पीछे है, लेकिन उसकी दहशत लोगों के दिमाग में है।

End of Article