जयपुर

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया कदम; माता करणी देवी के मंदिर से प्रेरित भव्य रेलवे स्टेशन का जल्द होगा उद्घाटन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, राजस्थान स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। ये स्टेशन अब एक नए स्वरूप में यात्रियों के लिए तैयार है। राजस्थानी स्थापत्य कला के अलौकिक तत्वों से सुसज्जित ये शानदार स्टेशन श्रद्धा और संस्कृति का अनोखा संगम है। ये स्टेशन माता करणी देवी के भव्य मंदिर से प्रेरित है।

Image

देशनोक रेलवे स्टेशन का हुआ पुनर्विकास

Photo : Times Now Digital

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत राजस्थान के देशनोक रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकास किया गया है। अब ये स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है। जल्द ही प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसकी संरचना राजस्थानी स्थापत्य कला के अनुपम सौंदर्य को दर्शाती है और श्रद्धा व संस्कृति का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है। ये स्टेशन माता करणी देवी के पवित्र मंदिर से प्रेरित है, जहां भक्ति और शिल्पकला का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। यहां यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि वातावरण देवीधाम की दिव्यता से ओतप्रोत है, जिससे श्रद्धालु यहां प्रवेश करते ही आध्यात्मिक अनुभूति से भर उठते हैं।

New step under Amrit Bharat Station Scheme

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया कदम

मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

इस स्टेशन पर कई सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो राजस्थानी लोक कला से सुसज्जित होंगी। इससे यहां का परिसर यात्रियों के लिए और आकर्षक बन जाएगा। यहां माता करणी धाम से प्रेरित म्यूरल्स, आधुनिक वेटिंग हॉल एवं टिकट काउंटर, विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया और स्वच्छ शौचालय एवं दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्थाएं होंगी, जिससे यहां हर कोना एक आध्यात्मिक अनुभूति का एहसास कराता है।

मां दुर्गा का अवतार

मान्यताओं के अनुसार, माता करणी देवी को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है, जिन्होंने 14वीं सदी में राजस्थान में संत स्वरूप प्रकट होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाई। वे राजपूतों की कुलदेवी होने के साथ-साथ जन-जन की आस्था का केंद्र हैं। उनका जीवन वैराग्य, चमत्कार और वीरता से परिपूर्ण था। देशनोक रेलवे स्टेशन से माता करणी धाम की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है, जिससे श्रद्धालु स्टेशन से उतरकर सहजता से मंदिर तक पहुंच सकते हैं और देवी के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article