हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी का खुलासा, ब्लूटूथ के जरिए कराई गई थी नकल; SOG ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jaipur: साल 2022 में हाईकोर्ट LDC भर्ती में गड़बड़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। SOG ADG वीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके नकल कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

SOG ने हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी मामले में 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
LDC Recruitment Exam 2022: राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (Special Operations Group) ने हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर नौकरी पाने वाले 9 जूनियर असिस्टेंट/एलडीसी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के ADG वीके सिंह ने की हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी को लेकर प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में गड़बड़ी को लेकर बड़ी कार्रवाई
उन्होंने बताया है कि हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाया गया था और ब्लूटूथ के जरिए नकल कराई गई थी। बीते मंगलवार को SOG ने FIR दर्ज की। जिसके बाद आज (बुधवार को) उदयपुर, पाली, भीलवाड़ा, सीकर और चूरू से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नीचे देखिए किन-किन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एलडीसी भर्ती परीक्षा में भी ब्लूटूथ के जरिए कराई गई थी नकल
EO भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड पोरव कालेर ने ही हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा में भी ब्लूटूथ के जरिए नकल कराई। पोरव कालेर को जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। पेपर लीक के अलग-अलग प्रकारों में SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एडीजी वीके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 101 FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं 263 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरणों में SOG का अनुसंधान जारी जल्द और गिरफ्तारी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। जयपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

चंद सेकेंड में थमी सांसे, बुलंदशहर में रालोद नेता की हार्ट अटैक से मौत; सामने आया वीडियो

आज का मौसम, 23 March2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में कहीं आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कहीं आसमान से बरस रही आग, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

West Bengal: मालदा में सड़क दुर्घटना, फरक्का स्टेशन जाते हुए हुआ हादसा, तीन दोस्तों की मौके मौत

फिरोजाबाद में हथियार तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, 3 लोगों की मौत और 25 घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited