जयपुर

सिरोही में बड़ा हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, परिवार के 5 लोगों की मौत

Sirohi Car Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। जिससे कार पलट गई और नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

सिरोही मे टायर फटने से पलटी कार

Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां टायर फटने के कारण एक कार बेकाबू होकर पलट गई और नाले में जा गिरी। इस हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

डिवाइडर तोड़कर नाले में गिरी कार

यह घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे हई। कार में सवार एक परिवार जोधपुर की ओर जा रहा था। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में सानेश्वरजी पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से जा रही। तभी अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

फलोदी के खारा गांव का था परिवार

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे। ये लोग राजस्थान के फलोदी के खारा गांव के रहने वाले थे। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाए और बच्चा शामिल हैं। यह हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौते पर ही मौत हो गई। वहं घायल महिला को कार से बाहर निकालकर सिरोही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!