जयपुर

Jaipur में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम; जानें क्या है माजरा

जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार रात को हड़ताल कर दी और आपातकालीन और चुनिंदा सेवाएं तत्काल बंद कर दी हैं।

Image

(AI फोटो)

जयपुर: शहर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार रात को हड़ताल कर दी और आपातकालीन तथा चुनिंदा सेवाएं तत्काल बंद कर दी गई हैं।

48 घंटे का अल्टीमेटम

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस साल अगस्त में कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सहित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रेजिडेंट डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो शनिवार रात आठ बजे समाप्त हो गया। हमें आज रात आपातकालीन तथा वैकल्पिक सेवाएं बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमारी मांगें पहले जैसी ही हैं।

डॉ. सियोल ने बताया कि अजमेर और उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर रविवार सुबह से काम का बहिष्कार करेंगे और अन्य जिलों में भी रेजिडेंट डॉक्टर इसी के अनुसार निर्णय लेंगे। कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर इस साल अगस्त में हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि जयपुर में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित किए जाने के बाद वे फिर से काम पर लौट आए थे।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article