जयपुर

Congress Protest: राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस ने जयपुर में निकाला मशाल जुलूस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2023, 11:45 PM IST

Youth Congress: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से 'अयोग्य' ठहराये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने जयपुर में मशाल जुलूस निकाला।

Image

युवा कांग्रेस ने शनिवार शाम जयपुर में 'लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस' निकाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से 'अयोग्य' ठहराये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार शाम जयपुर में 'लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस' निकाला। अल्‍बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक निकाले गए इस जुलूस में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित बड़ी संख्‍या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीनिवास ने कहा कि यह देश में लोकतंत्र व संव‍िधान को बचाने की लड़ाई है। वहीं, पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां लोगों को अपनी बात बोलने से रोका जा रहा है।

उन्‍होंने कहा, 'सब विपक्षी दल एकजुट हुए हैं और देश भर में हम इस बात को पहुंचा रहे हैं कि केंद्र में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।'

'जीभ काट देंगे...' तमिलनाडु कांग्रेस नेता ने दिया विवादित

डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान आपा खो बैठे। उन्होंने राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की जीभ काटने की धमकी तक दे दी। उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे।

मणिकंदन के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज

विरोध प्रदर्शन के दौरान, मणिकंदन को 'जज की जीभ काटने की धमकी' देते हुए सुना जा सकता है, जिसने राहुल गांधी को 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी। मणिकंदन ने कहा, 'जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम उस जज की जीभ काट देंगे, जिसने हमारे नेता राहुल गांधी को जेल भेजने का फैसला सुनाया था' डिंडीगुल पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153बी सहित तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article