जयपुर

राजस्थान के इस शहर में जमी बर्फ, शीतलहर का कहर भी जारी, कल इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

राजस्थान में आज सिरोही के माउंट आबू में बर्फ की पतली परत जमीं हुई दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कल बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। एक नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव होने वाला है।

Image

कारों पर बर्फ की पतली परत जमीं

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का अटैक भी जारी है। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते आज सिरोही के माउंट आबू में कारों पर बर्फ की पतली परत जमीं दिखी। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे कम तापमान भी सिरोही में ही दर्ज हुआ था। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी 2-3 दिनो के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। जिसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। 15 जनवरी को भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर और अजमेर संभागों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते है। मौसम विभाग ने बुधवार को अलवर, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर में बिजली की गरज चमक के साथ ही ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, बारां, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में शुष्क रहा मौसम

राजस्थान में मंगलवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह शीत व अति शीत दिवस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 4.7 डिग्री, फतेहपुर में 5.1 डिग्री, भीलवाड़ा और लूणकरणसर में 5.6 डिग्री, प्रतापगढ़ में 5.7 डिग्री और संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article