जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश, आज भी कई जिलों में Alert, जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून मेहरबान है। यहां लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है। यहां बारिश का बिगड़ता रूप डराने लगा है। राजस्थान के बीकानेर, भीलवाड़ा, केकड़ी, टोंक, ब्यावर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कोटा, झालवाड़ा, बारां में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। वहीं बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सवाई, माधोपुर और डूंगपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है। भारी बारिश के कारण सवाई में एक मकान भी ढह गया। अभी तक राजस्थान में 12% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आने वाले 24 घंटों में बीकानेर, जोधपुर और अजमेर में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के ऊपर कम दबवा का क्षेत्र बना है, जिसके अगले 48 घंटों में तेज होने और मध्यप्रदेश से गुजरते हुए राजस्थान की तरफ बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशर के कारण दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 3 अगस्त से मॉनसून की भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसका सबसे अधिक असर 4 और 5 अगस्त को राजस्थान के दक्षिण पूर्वी और इसके साथ ही पश्चिम इलाकों में देखने को मिल सकता है। जिस कारण कोटा और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

अब तक कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 200mm से ज्यादा बारिश हो सकती है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश बीकानेर के खाजूवाला में दर्ज की गई। यहां 195mm बारिश हुई है। वहीं आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान के शहरों का तापमान
भरतपुर 36.2°C
श्रीगंगानगर 34.2°C
फतेहपुर 34.0°C
पिलानी 33.7°C
चूरू 33.2°C
धौलपुर33.0°C
फलौदी 32.4°C
जैसलमेर- 31.5°C
जयपुर- 29.3°C
जोधपुर28.1°C
कैसा रहा 2 अगस्त का मौसम

राजस्थान के जयुपर में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि, दिन भर बारिश के आसार बने रहे। बादल छाए रहे मगर बरसे नहीं। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हुए, जबकि राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही टोंक में जोरदार बारिश हुई।

कैसा रहेगा 4 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से राजस्थान में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं कल 4 अगस्त को कोटा और उदयपुर के इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। इन जिलों में कल भी भारी बारिश हो सकती है।

अबतक 12% अधिक बारिश

राजस्थान में अबतक 12% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 2 अगस्त तक औसत बारिश 227.1mm होती है। लेकिन इस बार अभी तक 254.1 बारिश हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक लो प्रेशर के असर से जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में 4 से 6 अगस्त के दौरान भारी बारिश से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article